

आधार संशोधन बना जी का जंजाल – उझानी में सुबह 5 बजे से टोकन लेने को लगी भीड़
उझानी-बदांयू 31 दिसंबर।
सरकार व जिला प्रसाशन की अनदेखी का दंश झेलने को मजबूर हैं जनता जबरदस्त कोहरा व कड़कड़ाती ठंड में छोटे छोटे बच्चों को लेकर आधार कार्ड संशोधन व नऐ बनवाने को टोकन लेने को सुबह 5 बजे से पोस्टआफिस पर लगी लाइन घंटाघर चोराहे तक पहुंच गई। वह तो गनीमत रही कि पोस्टमास्टर अश्विनी माहेश्वरी ने स्टाफ संग सुबह 7.30 से टोकन बांटना शुरू कर दिया।
काफी समय से जिले में आधारकार्ड संशोधन व नऐ बनाने की प्रक्रिया सिर्फ डाकघर में उपलब्ध है, जिलाधिकारी चाहें तो आधार कार्ड बनाने को बैंक, ब्लाक मुख्यालय अथवा मिनी बैंक शाखाओं पर भी आधारकार्ड की व्यवस्था कर सकते है। जनता ने कई बार मांग की मगर व्यर्थ।
उझानी का मुख्य डाकघर स्टेशन रोड के व्यस्त बाजार में होने के कारण आधार कार्ड को लगने वाली भीड के चलते रास्ता जाम ना हो,एक हफ्ते के लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लोगों को भी फार्म पर लिखी डेट पर आकर आराम से आधार कार्ड का काम कराने में सहूलियत होती है। डाकघर के अन्य कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहते हैं।——
बोले पोस्टमास्टर – भले ही डाकघर खुलने का समय 10 बजे हे लेकिन ठंड में लाइन लगाऐ टोकन की आस में खड़ी जनता की परेशानी देखते हुए सुबह 7.30 पर स्टाफ सहित आकर हफ्ते भर के टोकन बांट दिए गये।
अश्विनी माहेश्वरी, अधीक्षक डाकघर उझानी।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
