5:09 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

धूप को देखकर लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान, बाजार में रौनक


पिछले चार – पांच दिनों तक छाये कोहरे के बाद आज निकलने वाली धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और जो चेहरे कल तक ठंड के चलते मुरझाये से दिख रहे थे वह भी चमकते दिखाई दिये। बाजार में तीन दिन से पसरे सन्नाटे के दूर होने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली क्योंकि आज सुबह धूप निकलने के उपरांत बाजार में खरीददारों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले अधिक रही और दुकानों से सामान खरीदने वालों की संख्या में आज काफी बढात्तरी दिखी।

विज्ञापन एक्सप्रेस