

उझानी ट्रांसफार्मर को खोलकर गड्ढे में गिराया,तेल सहित काॅपर का तार चोरी
कोतवाली पुलिस ने शिकायतीपत्र लेने से किया इंकार कोल्डस्टोरेज स्वामी ने आनलाईन दर्ज कराई रिपोर्ट।
उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 29 दिसंबर।
उझानी में बीते कुछ समय से ट्रांसफार्मर से चोरी की घटनाएं बढ गई है, एक माह में यह तीसरा घटना है। बीती रात बदांयू दिल्ली हाइवे स्थित शारदा जैन कोल्डस्टोरेज के पास लगे ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने खंभों से गिराकर गड्ढे में गिरा लिया व उसमें लगे जरूरी व कीमती उपकरणों सहित तेल व काॅपर का तार निकाल कर ले गये। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेने से किया इंकार, कोल्डस्टोरेज स्वामी ने आनलाईन दर्ज कराई रिपोर्ट।
जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर गांव कुंडा नरसिंह के पास शारदा जैन कोल्डस्टोरेज की बिजली सप्लाई को 160 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बीती रात अज्ञात चोरों ने पोल पर लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर गड्ढे में गिरा लिया व उसमें काॅपर का तार तेल व जरुरी उपकरण निकाल कर ले गये।
नगर में यह इस तरह की तीसरी घटना है लगता है कोई बिजली कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकता है जो चालू लाइन से ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें लगे उपकरण सहित तेल निकाल कर ले जाऐ।—–
पुलिस ने नहीं ली तहरीर
सरकारी माल की चोरी की कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा, क्योंकि चुराऐ गये माल की रिकवरी करना पुलिस को चुनोती साबित होता, कोल्डस्टोरेज स्वामी अनूपकुमार जैन ने ट्रांसफार्मर से चोरी की आनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। वजह उसी ट्रांसफार्मर से कोल्डस्टोरेज को बिजली सप्लाई होती है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

