बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कला स्थित महाकाल ढाबे में शनिवार रात करीब एक बजे 52 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह का शव पंखे से लटका मिला। मृतक पंजाब के गुरदासपुर जिले के सुल्तानपुर गांव का निवासी था और पिछले 20 दिनों से अपने बेटे अर्शदीप के साथ ढाबे पर रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी मझगवां भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है, जांच जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






