।
उझानी-बदांयू 25 दिसंबर।
आज के प्लेनेट प्ले स्कूल पंजाबी कॉलोनी में तुलसी दिवस तथा प्रभु यीशु का अवतरण दिवस मनाया गया।
सभी बच्चों ने मिलकर तुलसी माता की कथा सुनी तथा तुलसी पूजन किया।
इसी के साथ-साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, सांता क्लाज बने बच्चे ने साथियों को टाॅफी भी बांटी।
गुब्बारों से पूरा प्रांगण सजा दिया तथा बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कविताएं सुनाई तथा नृत्य प्रस्तुत किया ।
संचालिका वंदना बब्बर ने सभी बच्चों को तुलसी पूजन के बारे में विस्तार से बताया।
सभी शिक्षिकाओं समेत सभी बच्चों ने राधे-राधे का जाप भी किया ।
तुलसी पूजन के वक्त स्कूल परिसर तालिया की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।
आज jingles bells jingles bells jingles all the way की जगह कृष्ण भक्ति कृष्ण भक्ति कृष्ण ऑल द वे बच्चों से बुलवाया गया ।
कार्यक्रम की सफलता के पीछे सभी शिक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

