
उझानी में साप्ताहिक बंदी बुधवार को भी सड़कें जाम, राहगीर हलकान
उझानी-बदांयू 24 दिसंबर।
नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन बुधवार को भी पूरे बाजार में दुकानें रोज की तरह खुलीं,आज साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी स्टेशन रोड,कछला रोड़ सहित ज्यादातर बाजारों में सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से राहगीर हलकान नजर आऐ।
बुधवार को स्टेशन रोड पर रामलीला ग्राउंड में लगने वाले बुद्ध बाज़ार का भी नगर में लगने वाले जाम में महत्वपूर्ण योगदान है। आज सुबह से दोपहर तक घंटाघर चौराहे से रामलीला ग्राउंड तक कई बार जाम लगा। पुलिस की गाड़ियां कई बार सायरन बजाते निकली, लेकिन दुकानों के सामने खड़ी बाइक, साइकिल,कार वालों को एक साइड लगाने को एक बार भी नहीं टोका।
नगर का वीवीआईपी स्टेशन रोड सबसे ज्यादा दुकानदारों द्वारा किए गये अतिक्रमण की जद में हैं। जितनी दुकानें नहीं उससे ज्यादा दुकानें नगर पालिका के फुटपाथ पर सज़ा रखी है। ना कोतवाली पुलिस ओर ना ही नगर पालिका को राहगीरों को होने वाली दिक्कत से कोई सरोकार नहीं। जो है जैसा है वस उसी में गुज़र करें।
वहीं श्रम विभाग को भी बुधवार को बाजार खुलने से कोई मतलब नहीं भले ही दुकानों पर काम करने वाले श्रमिक का शोषण हो, उसे साप्ताहिक बंदी को अमली-जामा पहनाने की फुर्सत ही नहीं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
