1:01 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बिल्सी रोड पर सर्राफा दुकान में लगी आग, धुंआ धुंआ

उझानी बदांयू 5 दिसंबर।

बिल्सी रोड स्थित एक सर्राफा कारोबारी की बंद दुकान में अचानक आग लग गई, इससे सडक सहित बाजार में धुआ धुआं हो गया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड निवासी सर्राफा कारोबारी अमित गोयल चांदीवाला की बिल्सी रोड पर अमित ज्वेलर्स नाम से शो रूम है। आज रात 9 बजे बद दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने सूचना दी। दुकान का शटर खोलते ही दुकान में आग ओर भडक गई व पूरी सडक पर धुआं नजर आया। काफी मशक्कत के बाद पानी की बोछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भी इसमें मदद की व फायरबिग्रेड को सूचना दी। आधा घंटा बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू करने के प्रयास जारी हैं। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी हो सकता है शार्ट सर्किट से ही आग लगी हो। वहीं नुक़सान का भी अभी कोई पता नहीं चल सका है। बिजली कर्मचारियों ने भी बिल्सी रोड साइड की बिजली कट कर दी है।

घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा होने से फायरबिग्रेड कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है। पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस