
उझानी बदांयू 3 दिसंबर।
आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा में कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर गुडडू सिंह व सबइंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने क्लास में पढ़ाई में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।
स्कूल के निदेशक इंजी रजत गुप्ता, प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह ने कहा कि पढाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहिए। व एक दूसरे से प्रेरणा लेकर आगे निकल कर अपनी अपनी कक्षा में प्रथम आने की प्रतिस्पर्धा कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करने को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






