1:21 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी छतुईया रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की हुई शिनाख्त

उझानी बदांयू 22 नवंबर।

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया और हरहरपुर गांव के मध्य खंभा नम्बर 381 के पास एक 38 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। राहगीरों ने युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर उझानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को युवक के पास से आधार कार्ड और एक डायरी मिली तो डायरी में लिखे नम्बर पर सूचना दी । तो परिजन उझानी पहुंचे ,मृतक की पत्नी पूजा ने मृतक की पहचान अपने पति विजय उर्फ नन्हें पुत्र मैकूलाल निवासी अकौली थाना बिल्सी के रूप में की । मृतक के भाई ने बताया वह दिल्ली काम करता था और वह दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे के आसपास विजय उर्फ नन्हें के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। विजय उर्फ नन्हें की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस