।
उझानी बदांयू 19 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनईया निवासी संतोष पुत्र हरनाम ने गांव के मुनीष पुत्र वके सिंह व उनके बेटे सुशांत व शिवम् के खिलाफ कोतवाली में मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में संतोष ने लिखा है कि 17 को मेड विवाद में गांव के संभ्रांत लोगों ने फैसला करा दिया, फिर भी आरोपियों ने मुझे मेरी मां किरन श्री व भाई मुकेश को लाठी-डंडों से घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करा तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर कुंवर पाल सिंह को सोंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






