आज दिनांक 15/1125 को भूदान आंदोलन के नायक आचार्य विनोबा भावे जी का निर्वाण दिवस सर्वोदय सेवा मंडल बदायूँ के तत्वावधान में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.
इस पुण्य अवसर पर आदरणीय भगवान सिंह भाई साहब ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये..
इसके साथ ही साथ श्री प्रमोद कुमार सिंह, श्री रामबहादुर पांडे, श्री सुभाष सिंह, श्री धर्मवीर डब्लू, श्री नन्द किशोर पाठक, श्री रामवीर सिंह श्री शोभा राम एवं श्री जय जनार्दन गुप्ता ने भी अपने विचारों के माध्यम से आचार्य जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की… मातृशक्ति में बहिन सविता मालपानी, प्रतिभा बहिन जी, सीमा दीदी, शोभा रानी बहिन जी ने भी आचार्य विनोबा भावे जी को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किये.
इसमें रामवीर सिंह सेवा निवृत्ति SDM कुसुम सक्सेना उर्फ बबली और गोपाल पांडे श्री राम अवतार मिश्रा , आर के रस्तोगी, शामिल थे



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






