1:31 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

अब 20 नवम्बर तक कर सकते हैं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन

बदायूँ : 11 नवम्बर। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद बदायूॅ में ट्रेडवार लक्ष्य बढई, नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री, सुनार एवं मोची अिद ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रषिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रषिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन की की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर 2025 थी, आवेदन पत्र कम प्राप्त होने के कारण अब आवेदन की तिथि 20 नवम्बर 2025 तक बढायी गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदक दिनांक 20 नवम्बर 2025 तक वेबसाइट कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने योजना की पात्रता की शर्तां के बारे में बताया कि इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस0सी0, ओ0बी0सी0 वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढे लिखे होने पर शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए, वह जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुडे होने के प्रमाण के रूप में गा्रम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका अथवा नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा। परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है, आवेदन कर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रषिक्षण योजना में टूलकिट या मानदेय का लाभ नही लिया हो नोटरी शपथ पत्र 10 रू0 के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ से सम्पर्क कर सकते है।

विज्ञापन एक्सप्रेस