9:07 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

8 से 11 तक जिले में नहीं होंगे बैनामे, सर्वर बदलाव बना वज़ह

बदांयू 8 नवंबर।

बदांयू जिले के उपनिबंधक कार्यालयों में अगले चार दिनों तक जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े बैनामे और अन्य पंजीकरण कार्य ठप रहेंगे। यह बाधा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के सर्वर में अपडेशन के कारण उत्पन्न होगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश स्तर पर पोर्टल के सर्वर में बदलाव का कार्य शनिवार से शुरू होकर मंगलवार तक चलेगा, जिसके चलते जिले के सभी उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित रहेगी।

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ओर से बताया गया है कि विभाग का ऑनलाइन पोर्टल अब एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते पूरे प्रदेश में बैनामे, वसीयत, गिरवी, पट्टा और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को द्वितीय शनिवार का अवकाश और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को सर्वर माइग्रेशन के चलते किसी भी तहसील या उप-पंजीयक कार्यालय में बैनामे की प्रक्रिया नहीं की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस