मेरठ में बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी विजेंद्र हुड्डा के घर गुरुवार को ईडी ने छापा मारा। ईडी की टीम सुबह 11 बजे कंकरखेड़ा स्थित शिवलोकपुरी आवास पर पहुंची और करीब 9 घंटे तलाशी अभियान चलाया। ताला खुलवाने के बाद घर की बारीकी से जांच की गई। देर शाम टीम ने मकान सील कर दिया। यह कार्रवाई यूपी और हरियाणा में एक साथ चलाए गए 40 ठिकानों पर छापेमारी का हिस्सा थी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






