2:50 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी।

उझानी बदांयू 5 नवंबर।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर कछला के मोक्षदायिनी घाट पर ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही घाटों पर उमड़ी है।

आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस मौके पर कछला में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई।

कछला में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी के तट पर पहुंचकर स्नान करना शुरू कर दिया। ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।

जिला प्रशासन ने घाट पर जल पुलिस की छह टीमें को तैनात किया हैं, ताकि किसी भी डूबने की घटना को रोका जा सके। वहीं अभिसूचना इकाई के अधिकारी संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रहे हैं।

स्नान पर्व के दौरान कछला गंगा घाट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मीना बाज़ार में महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस