12:37 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव -600 रुपये में मिलेगा प्रधान पद का नामांकन पत्र

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव -600 रुपये में मिलेगा प्रधान पद का नामांकन पत्र।

बदांयू 4 नवंबर।

अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार नामांकन पत्र महंगा कर दिया है। जमानत राशि भी बढ़ा दी है। प्रधान व बीडीसी सदस्य का नामांकन पत्र 300 की बजाय 600 में मिलेगा। जमानत राशि दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी गई है। खर्च सीमा 75 हजार से बढ़ाकर प्रधान की 1.25 लाख और बीडीसी सदस्य की एक लाख रुपये हो गई है। इस आशय का पत्र 31 अक्तूबर को चुनाव आयोग से जारी हुआ है।

वर्ष 2021 में जहां ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामांकन पत्र 150 रुपये और जमानत राशि 500 थी। इस बार नामांकन पत्र 200 रुपये का मिलेगा। जमानत राशि बढ़ाकर 800 रुपये कर दी गई है। पंचायत सदस्य पद की व्यय सीमा 10 हजार तय की गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र 500 के स्थान पर एक हजार में मिलेगा। जमानत राशि इस बार चार हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर दी गई ।

जिला पंचायत सदस्य इस चुनाव में पिछली खर्च सीमा डेढ़ लाख के स्थान पर ढाई लाख तक खर्च कर सकेंगे।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए
ब्लाक प्रमुख नामांकन पत्र-दो हजार, जमानत राशि-10हजार, खर्च सीमा-3.50 लाख रुपये।

जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन पत्र-तीन हजार, जमानत राशि-25 हजार, खर्च सीमा-सात लाख रुपये।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र, जमानत राशि की धनराशि बढ़ा दी है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला वर्ग के लिए धनराशि आधी रहेगी। खर्च सीमा सामान्य व आरक्षित के साथ महिला वर्ग की बराबर रहेगी। – अरूण कुमार, एडीएम प्रशासन।

विज्ञापन एक्सप्रेस