1:31 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में जिलाध्यक्ष अजीत यादव के खिलाफ कल से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बेठेगे कांग्रेसी

।

नगर अध्यक्ष रियासत खां को अपदस्थ करने का मामला।

उझानी बदांयू 3 नवंबर।

कांग्रेस के अपदस्थ नगर अध्यक्ष रियासत खां ठेकेदार के समर्थन में उझानी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कल से जिलाध्यक्ष अजीत यादव के तानाशाही रवैए के खिलाफ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में पाराशर ने कहा कि अजीत यादव जिले से कांग्रेस का सफाया करने पर तुले हुए हैं। मनमाने तरीके से निर्णय लेने से पार्टी को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कल दिनांक 4 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे उझानी सब्जी मंडी आंबेडकर पार्क पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह यादव द्वारा तानाशाही तरीके से नगर अध्यक्ष एवं सभासद रियासत खान को अंसवैधानिक तरीके से हटाकर और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बबलू सैफी को नगर अध्यक्ष बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।
इस मौके पर डॉ अरुण पाराशर ,पूर्व अध्यक्ष नगर,
मुजाहिद रजा, पूर्व सचिव,
चंद्रपाल कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.