।
उझानी बदांयू 1 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी रवि पुत्र अनार सिंह ने कोर्ट के आदेश पर टेम्पो नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में रवि ने लिखा कि 16-3-2025 को उसके पिता अनार सिंह मां रूपवती के साथ बाइक से गांव वापस आ रहे थे कि गांव फतेहपुर के समीप सामने से आ रहे टेम्पो चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। चालक टेम्पो लेकर भाग गया।
मां रूपवती का गंभीर अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में 15 दिन इलाज चला पुलिस ने शिकायती पत्र पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






