।
उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।
पंडित बंशीधर मेमोरियल एकेडमी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बच्चों को देने थे जो कि इतिहास भूगोल नागरिक शास्त्र से संबंधित थे। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के चहुमुखी ज्ञान में वृद्धि करना एवं इतिहास के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा रानी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाती है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना से भी जोड़ती है।


इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार ने बच्चों को सरदार पटेल की तरह अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने को प्रेरित किया और उन्हें बताया कि आपका ज्ञान ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस प्रतियोगिता में रोहित सक्सेना, उत्तम शर्मा, शिवम शर्मा,अमृता शर्मा काजल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

