12:20 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीसीटीवी कैमरे से परेशान बहू ज़ेवर समेट कर मायके गई, वृद्ध ससुर ने चार नामजद सहित 10 अज्ञात पर दर्ज कराई रिपोर्ट

उझानी सीसीटीवी कैमरे से परेशान बहू ज़ेवर समेट कर मायके गई, वृद्ध ससुर ने चार नामजद सहित 10 अज्ञात पर दर्ज कराई रिपोर्ट।

उझानी बदांयू 29 अक्टूबर।

ज़माना कहां से कहां पहुंच गया, लोग दुकान घरों को छोड़िए सरकार अस्पताल, सड़कें चोराहों पर सीसीटीवी लगवा रही है ,मगर नगर के एक मोहल्ला निवासी 80 बर्षीय वृद्ध ने अपनी पुत्रवधू पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे लगाने का विरोध कर घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए घर से मायके वालों की मदद से जेवरात लेकर सीसीटीवी कैमरे सहित मारपीट का आरोप लगाते हुए चार नामजद सहित आठ दस अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर के एक मोहल्ले के निवासी 80 बर्षीय वृद्ध ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसके बेटे की शादी बरेली से हुई बेटा नोकरी के सिलसिले में दिन में घर से चला जाता है,घर पर बाहरी लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। मना करने पर पुत्रवधू नहीं मानी,थक-हारकर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए बस तभी से बहू ने सीसीटीवी कैमरे को हटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

केमरें ना हटाने पर जेवरात समेत मायके चली गई बुलाने का प्रयास किया तो वहीं शर्त केमरे हटवा दो।पिछले माह बहू अपने पिता भाई सहित आठ दस अज्ञात लोगों को लेकर आई व आते ही मारपीट शुरू कर दी केमरे तोड दिए व बेटे सहित उसे भी मारा-पीटा। पीड़ित वृद्ध ससुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस