।
उझानी बदांयू 25 अक्टूबर।
कोतवाली क्षेत्र की मैमियाँ कालोनी निवासी गौरव पुत्र अमरपालसिंह के यहाँ बीती रात 12 बजे करीब अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगाने की कोशिश की आहट सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचा दिया शोर सुनकर लाठी डंडे लेकर एकर्त्रित हुए मोहल्ले वासियों ने चोरों को खदेड़ दिया।
गौरव ने बताया कि बीती रात उन्हें अपने घर के पीछे आहट सुनाई दी तो देखा कि कुछ लोग मकान के पीछे नकब लगा रहे थे ,तो उसने शोर मचा दिया। कालोनी में जाग होने पर अन्य घरों से लोग निकल आऐ तो चोर रेलवे लाइन की ओर भाग गये।
ज्ञात रहे पिछली रात ही अज्ञात चोरों ने उदित कुमार वार्ष्णेय के मकान को निशाना बनाकर उसमें रह रहे किराएदार शानू पुत्र उस्मान के घर पर लगभग 10 हजार रुपए का घरेलू सामान चोरी कर लिया था।
पड़ोसी नरेश पुत्र यादराम के निर्माणधीन मकान का भी ताला तोड़ दिया।
लगातार हो रही चोरियों से कोलोनी वासियों में भय व्याप्त है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






