। 
उझानी बदांयू 25 अक्टूबर।
उझानी मंडी समिति तिराहे पर शनिवार सुबह 6 बजे से फिर जाम लगा रहा, जिससे बरेली-मथुरा हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मंडी परिसर में आज आई धान की आवक से आड़े-तिरछे वाहनों को खडा करने से रोज जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यातायात पुलिस है कि जाम लगने के बाद नींद से जागती है,अगर पहले ही सक्रिय हो तो जाम से बरेली मथुरा हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को गंतव्य तक जाने में घंटों इंतजार ना करना पड़े।
बरेली मथुरा हाइवे पर सुबह 6 बजे से लगे जाम को खुलवाने को 9 बजे तक कोतवाली पुलिस हो या यातायात पुलिस कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। लोग जाम से जूझते रहे।
जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। 9 बजे के बाद एंबुलेंस फंसी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया और वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम किया।
उधर, मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि धान की आवक को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वे अपने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करें, जिससे जाम न लगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






