।
उझानी बदांयू 22 अक्टूबर।
गोवर्धन पूजा आज बुधवार को मनाई जा रही है। इसको लेकर श्रृद्धालुओं में खासा उत्साह है। लोगों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट की सब्जी तैयार करने में लोगों का बजट बिगड़ रहा है। वज़ह सब्जियों के दाम बहुत अधिक हैं। महंगाई के चलते सब्जियों का चयन करने में लोगों को परेशानी हो रही है।
वही दुकानदारों ने भी अन्नकूट को देखते हुए तैयारियां की हैं। विभिन्न तरह की सब्जियां मंगाई हैं, जिससे ग्राहक वापस न हो।
गोवर्धन महाराज की पूजा में अन्नकूट के भोग का विशेष महत्व रहता है। अन्नकूट तैयार करने में 56 तरह की सब्जियों का मिश्रण किया जाता है। सभी सब्जियों की खरीदारी कर लोग अन्नकूट तैयार करते हैं। इस बार बाजार में सब्जियों में महंगाई होने के कारण अन्नकूट बनाना महंगा पड़ रहा है गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट तैयार करने को लोगों ने मंगलवार की शाम से ही खरीदारी शुरू कर दी। जिससे आज सुबह सब्जी की खरीदारी के लिए परेशानी न हों।
इसके लिए दुकानदारों ने भी तैयारियां की हैं। सब्जी विक्रेता अमर सिंह ने बताया कि विभिन्न तरह की सब्जियों को मंगाया गया है। इससे ग्राहक को हर तरह की सब्जी एक ही स्थान पर मिल सके। उन्हें कई दुकानों पर न जाना पड़े।
आज मंडी में सब्जियों के दाम किलो में –
गोभी – 70 से 100
हरी मटर – 250 से 300
बथुआ – 300 से 400
भसीडा – 150 से 200
कटहल-100 से 120
मैथी – 120 से 125
मूली – 30 से 40
बैंगन – 40 से 50
शिमला मिर्च – 100 से 120
कद्दू – 25 से 30
गाजर – 120 से 160
परवल – 140 से 160
आंवला – 100 से 120
सिंघाड़ा – 30 से 40
तोरई-40 से 50
बंदगोभी – 40 से 50
हरी मिर्च – 60 से 80
परवल -80 से 120
सेम की फली – 120 से 150
फ्रासबीन – 100 से 120
वही अन्नकूट में डालने को अन्य सब्जी भी मंहगी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






