1:13 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

भाकियू भानू का खत्म हुआ बसावनपुर में धरना प्रदर्शन प्रशाशन ने मांगो को किया पूरा

उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।

भारतीय किसान यूनियन भानू का ग्रामपंचायत बसावनपुर में 6 अक्टूबर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अब समाप्त हो चुका है।

भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर के पास ग्रामीणों की शिकायत आई कि ग्रामपंचायत बसावनपुर में एक सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र प्रसव केन्द्र है जो कि लगभग 25 वर्षों से बंद पड़ा है जिसे बंद होने की ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं को ज्ञापन दिया जिस पर कार्यवाही नहीं हुई, इस पर नाराजगी जताते हुए जिला अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ बासवानपुर में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

धरना पर बैठते ही प्रशाशन में हड़कंप मच गया और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वर्मा धरना प्रदर्शन पर पहुंचे उन्होंने 15 अक्टूबर तक सभी कार्य अस्पताल के पूर्ण करने का आश्वासन दिया जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने बताया कि अस्पताल का रंग रोगन कर डॉक्टर बैठ रही है और दवाइयां भी दे रही है ।

ग्रामीणों ने भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर जिला संघटन मंत्री अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष नवीन जिला महासचिव विकेश एवं सभी टीम का माल्यार्पण करके पुष्प वर्षा की ।

विज्ञापन एक्सप्रेस