पंचायत घर में हुई बैठक में चकबंदी को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी 95 प्रतिशत किसान नहीं चाहते हैं चकबंदी खुराफाती लोग दे रहे चकबंदी को बढ़ावा
कुंवर गांव ब्लाक सालारपुर की ग्राम पंचायत इमलिया में चकबंदी होने का प्रकरण सन 2022 से लगातार चल रहा है चकबंदी विभाग गांव में पहले भी खुली बैठक कर चुका है लेकिन अधिकांश गांव के किसान चकबंदी के विरोध में हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव मात्र चार छः खुराफाती व्यक्ति चकबंदी कराना चाहते हैं बाकी पूरा गांव चकबंदी के विरोध में हैं इमलिया के पंचायत घर में बुधवार को चकबंदी संबंधित खुली बैठक आयोजित हुई जिसमें चकबंदी विभाग के अधिकारी व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी होने से हम खुश नहीं है वहीं पर मौजूद चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चकबंदी के फायदे बताते हुए समझाया लेकिन समस्त ग्राम वासियों ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि हम चकबंदी अपनी ग्राम पंचायत इमलिया पर नहीं चाहते हैं और न ही हमें किसी प्रकार का कोई फायदा चाहिए हम बिना चकबंदी के ही खुश हैं प्रशासन हमारी खुशी में दखलअंदाजी न करें इमलिया में जो किसान चकबंदी कराना चाहते हैं वह बड़े खातेदार हैं जिनकी चारों तरफ गांव में खरीदी हुई जमीन है उनकी जमीन एकत्रित हो जाए इसलिए वह ग्राम इमलिया में चकबंदी करने के के लिए जोर दे रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि 95 प्रतिशत लोग चकबंदी के खिलाफ हैं और 5 प्रतिशत लोग चकबंदी चाहते हैं तो शासन व प्रशासन सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों की बात से सहमत होकर के चकबंदी होने पर जो जोर दिया जा रहा है उस ज़ोर को न देकर के 95 प्रतिशत लोगों की भी समस्या को समझने का शासन व प्रशासन प्रयास करे
और ग्रामीणों बताया कि पिछले समय हुई बैठक में जो चकबंदी संबंधी सहमति पर जो हस्ताक्षर करा लिए गए हैं वह सब गलत तरीके से करे हुए हस्ताक्षर हैं
जबकि चकबंदी सहमति देने के लिए हमारे किसी ग्रामीण ने हस्ताक्षर नहीं किए है ग्रामीणों ने फर्जी करे हुए हस्ताक्षरों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया की चकबंदी विभाग इसकी जांच करें।
बैठक में मौजूद रहे ग्रामवासी पप्पू, श्रीपाल, विशंभर दयाल, श्री रतन ,भायसिंह, पूर्व प्रधान फूल सिंह, एवं पूर्व प्रधान जिलेदार सिंह, सोनपाल सिंह, रामौतार ,सुनील ,योगेश कुमार, मथुरा प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







