उझानी 14 अक्टूबर।
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल,के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक मंगलबार को 3 बर्षो से चल रहे हनुमान चालीसा के पाठ के प्रारूप में अब परिबर्तन हुआ है।
बजरंगदल के नगर संयोजक शिवम् शर्मा ने बताया कि उझानी के प्रत्येक मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ अब नया रूप ले चुका है। इसी प्रारुप के तहत् प्रथम बार हनुमान चालीसा का पाठ शिक्षा के मंदिर में कराया गया।
राधा कृष्ण जूनियर हाई स्कूल प्रथम बार 250 छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया इसके उपरांत सभी भक्तों ने हनुमान चालीसा के पाठ को श्रवण किया और हरी नाम संकीर्तन किया गया।
आज हनुमान चालीसा के मुख्य अतिथि आचार्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज, समाज सेवी ठाकुर अमित प्रताप सिंह ने हनुमान जी की आरती अर प्रसाद का वितरण किया।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष अंकित राणा, बजरंगदल नगर सयोंजक पंडित शिवम् शर्मा,सुरक्षा प्रमुख राजाबाबू कश्यप, सहसुरक्षा प्रमुख अरविन्द कश्यप, सूचना प्रसार प्रमुख नरेंद्र प्रजापति, गगनदीप सक्सेना, अंशुल, बीरेश यादव,प्रियंका, नीतू, शिवानी, इंदु निशा, रंजना ,आदि उपस्तिथ रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



