।*****
उझानी बदांयू 12 अक्टूबर।
पंजाबी कॉलोनी स्थित सिटी हेल्थ केयर ( मिनी हाॅस्पीटल ) में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आज भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने रिविन काटकर शुभारंभ किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर के उद्घाटन को पहुंचे श्री बंटी का संचालक डॉ मोहित अग्रवाल, मोहित सपरा उर्फ़ मिंटू सपरा, अमित बाजपेई, अमित गोयल एडवोकेट ने फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया।


इस मौके पर सचिन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन जिसमे फ्री डॉक्टरी परामर्श के साथ ही न्यूरोपैथी, बी पी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ई एसआर, कैल्शियम आदि की जाँचे बिलकुल फ्री रहती है, लोगों को आकर इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए सिटी हेल्थ केयर के चिकित्सकों को बधाई दी।


संचालक डॉ मोहित अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिल्ली एम्स के डॉ मुकुल माहेश्वरी, डॉ पुलकित गुप्ता, डॉ तान्या गोयल, डॉ अरविन्द पुरी, डॉ अमन पाराशर, डॉ मंसूर आलम, लोगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श भी देंगे आवश्यकता होने पर जांच भी कराई जाएगी।
इस मौके पर डॉ मोहित अग्रवाल एड अमित गोयल, अमित बाजपेई, मोहित सपरा, रवि यादव सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

