बदांयू 7 अक्टूबर।
28 सितंबर को घर के बाहर झाड़ू लगा रही गांव रहटनी की वृद्ध महिला रामकली 70 पत्नी नेमसिंह को एक आवारा सांड ने पटक कर घायल कर दिया था। बीती रात राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
