1:45 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी रूपराम सिंह मैमोरियल दंगल- पुरस्कार वितरण के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया समापन

उझानी बदांयू 30 सितंबर।

रामलीला महोत्सव में आयोजित रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल में आज बड़ी बड़ी कुश्तियों पर पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाऐ। विजेता पहलवानों को केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पुरुस्कृत कर दंगल का समापन किया।

आज दंगल के आखिरी दिन कुछ कुश्तियां बराबर भी रही वहीं सुरजीत ने फहज को हराया, वही अमन जुबैर व तैमूर मुहम्मद जैद की कुश्ती बराबर पर छूटी।

राणा पहलवान बड़ौदा ने राहुल पहलवान बिजनौर को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। अयोध्या के पागल बाबा पहलवान का दंगल में जलवा कायम रहा उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में मुज्जफर नगर के भोला को चित किया।

इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा का दंगल संयोजक हरवंश पहलवान, योगेश प्रताप सिंह,अरूण अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, किशनचंद्र शर्मा ने स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर दंगल संयोजक हरवंश पहलवान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रामदास यादव,डाॅ रिजवान अहमद,रोहन शर्मा राहुल वार्ष्णेय,गोरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका पूर्व जिला केसरी राजेन्द्र पहलवान ने निभाई ‌

विज्ञापन एक्सप्रेस