2:36 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ठेकेदार की मनमानी, अपना काम बनता भाड में जाऐ….

उझानी बदांयू 30 सितंबर।

नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक बाजार की सड़कों के चौड़ीकरण में ठेकेदार की अपनी सरकार है। काफी दिनों पहले एक साइड की सडक खोदकर छोड़ दी है,काम भी कछुआ गति से हो रहा है उपर से बीती रात सडक पर पत्थर की गिट्टी डालकर छोड दी है। जिससे सडक पर कई बाइक सवार फिसलकर चोट भी खा चुके हैं वहीं जाम लगना तो आम बात है। ठेकेदार पर वह कहावत सही बैठती है कि अपना काम बनता भाड में जाए…..।

सडक के चोडीकरण का काम शुरू हुऐ एक माह से ज्यादा हो गया सडक की एक साइड खुदी होने से बारिश का पानी भरने से पहले भी कार सवार गिर चुके हैं। ठेकेदार द्वारा कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया था। दुर्घटना के बाद संकेतक तो लगा दिए।

समझ नहीं आता कि मंडी समिति से कल्याण सिंह चौक तक एक साईड पूरी खोदने की आवश्यकता ही क्या थी। दो टुकड़ों में भी बन सकती थी जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत नहीं होती। बीती रात सडक पर पत्थर की गिट्टी डालकर छोड दी,वह भी खुदी सडक के पीछे पड सकती थी मगर नहीं सडक पर ही डाल दी जिसके सडक पर फेलने से कई बाइक सवार बाइक फिसलने से चुटैल हो गये वहीं जगह कम बचने से कई बार जाम लग गया। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि ठेकेदार को आदेशित कर काम तेजगति से कराऐ जाने की आवश्यकता है जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस