पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बदांयू भेजा।
उझानी बदांयू 29 सितंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरी का नगला में आज एक ग्रामीण की खेत पर काम करते वक्त मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है जहरीले कीड़े के काटने से मौत हुई है वहीं कुछ लोगों का कहना है कोई जहरीली वस्तु खाने से किसान की मृत्यु हुई हे। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बरी का नगला निवासी हेमराज 43 पुत्र बनवारी आज अपने खेत पर काम कर रहा था वहीं गश खाकर गिर पडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदांयू भेज दिया है। तरह-तरह के लोग तरह-तरह की बातें कोई कह रहा सांप ने काट लिया कोई कह रहा कुछ खा लिया। पोस्टमार्टम के बाद ही असलियत सामने आएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



