कछला गंगा में डूबे राजस्थान के चार लोग, तीन को बचाया महिला लापता।***—-
उझानी बदांयू 28 फरवरी।
अपनी चाची की अस्थियां विसर्जित करने आऐ राजस्थान जिले के अलवर के कस्बा रामगढ़ के सथली का बाग निवासी नानक राम परिवार के आठ लोगों के साथ आऐ। स्नान करते वक्त चार लोग गंगा में समाने लगे, शोर-शराबा सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को बाहर निकाल लिया,मगर नानकराम की पत्नी मंगल देवी 50 गहरे जल में समां गई। जिन्हें काफी देर से गंगा में तलाश कराया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कछला गंगा में इस समय जल भी ज्यादा है वहीं घाट पर सुरक्षा के इंतजाम भी नाकाफी है। बेरीकेडिंग टूट चुकी है। श्रृद्धालुओं की जहां इच्छा होती है वहीं स्नान करने लगते हैं। बताते हैं राजस्थान के श्रृद्धालु भी अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के बाद पुल के पिलर के समीप स्नान करने लगे, ओर चार लोग गहरे जल में समां गये। गनीमत रही गोताखोरों ने तीन को तुरंत खींच लिया। मगर मंगलदेवी को तलाश नहीं कर सके।
चौकी पुलिस भी घाट पर पहुंची ओर मंगल देवी के शव को गोताखोरों की मदद तलाश कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला के शव को गोताखोर खोज नहीं पाऐ है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
