उझानी बदांयू 27 सितंबर।
प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार की शाम कछला रोड, स्टेशन रोड, बिल्सी रोड पर दुकानदारों को जीएसटी कटौती के लाभ बताए।
इस दौरान उन्होंने दुकानों पर पंपलेट चिपकाए और व्यापारियों से संवाद कर जागरूक किया।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरकार ने आम से खास तक को राहत देने के लिए जीएसटी दरों में कटौती की है। जीएसटी-2.0 रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से इसकी घोषणा करते हुए त्योहारों पर उपहार दिया है। इससे नवरात्र की शुरुआत पर बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन और पोर्टल उपलब्ध कराए गए हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी विभाग तैयार है।
विधायक हरीश शाक्य ने मौके पर व्यापारियों से घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे लगवाए। साथ ही गर्व से कहो स्वदेशी है लिखे पोस्टर और पंपलेट दुकानों पर चिपकाए। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार उपभोक्ता और व्यापारी हित में कदम उठा रही है। इस दौरान किशनचंद्र शर्मा, पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया,टीटू मित्तल, गोविंद मित्तल आदि मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
