1:17 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

नरऊ क्रमिक अनशन को उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा, प्रशासन को तब आंदोलनकारियों की सुध आए- ओमकार सिंह

नरऊ क्रमिक अनशन को उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा, प्रशासन को तब आंदोलनकारियों की सुध आए- ओमकार सिंह ।*

उझानी 26 सितंबर

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 97वें दिन कमल प्रताप सोलंकी, रिंकू सोलंकी,जोगिंदर सिंह सोलंकी और राजाराम ट्रेलर क्रमिक अनशन पर बैठे।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हम जिस शिद्दत के साथ महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानते हुए यह सत्याग्रह , क्रमिक अनशन कर रहे हैं लगता है प्रशासन इसको हमारी कमजोरी समझ रहा है और प्रशासन ने दूषित पानी के डायवर्जन के लिए लगता है कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई है कर माननीय उच्च न्यायालय में हमारी पी आई एल मैं लगी अगली डेट के बाद इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाते हुए उग्र रूप दिया जाएगा तब शायद प्रशासन को इन ग्राम वासियों की कुछ सुध आए ।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन जब तक समाप्त नहीं होगा जब तक की प्रशासन द्वारा इस समस्या का निराकरण के लिए ठोस पहल नहीं की जाएगी यह सत्याग्रह चलता रहेगा।
धरना स्थल पर हेम सिंह ,तेजेन्द्र पाल कश्यप, शैलेंद्र कुमार सिंह , सुखराम विनोद कुमार सिंह पातीराम गोवर्धन दीपू सोलंकी राज बहादुर सूरजपाल, भगवान दास, राजवीर प्रेम प्रकाश ,गोपी राघव ,शंकर लाल देवेंद्र सिंह ,राम सिंह ,अमर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, बुधपाल सिंह, आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस