विहिप के कार्यकर्ताओं संग कोतवाली में हुई रामलीला कमेटी की बैठक।
उझानी बदांयू 25 सितंबर।
कल शाम कोतवाली परिसर में सबइंस्पेक्टर विनय कुमार के साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा की हुई बैठक में साफ हो गया कि रामलीला स्टेज़ पर इस बार रात में होने वाली नोटंकी नहीं होगी।
ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष भी हिंदू वादी संगठनों ने रामलीला स्टेज़ पर रामलीला के मंचन के बाद होने वाली नोटंकी को बंद कराया था। अब विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने साफ कर दिया कि रामलीला स्टेज़ पर फ़ूहड़ नाच-गाना नहीं होगा।
कल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बौबी, महामंत्री अरविंद शाक्य ने नोटंकी की परमीशन मांगी, जिससे दूरदराज से आने वाले देहात के लोगों का मनोरंजन हो सके। वही दुकानदारों की भी इससे कमाई हो।
कल शाम कोतवाली में सबइंस्पेक्टर विनय कुमार के साथ हुई विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, शिवम् शर्मा ने साफ कह दिया रामलीला स्टेज़ पर नोटंकी नहीं होने दी जाएगी। दूसरी स्टेज़ बनाकर नोटंकी कराई जाऐ। अब रामलीला कमेटी को सोचना होगा कि इस बार नोटंकी का आयोजन होगा या नहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







