।।*
उझानी 22 सितंबर,2025 आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 93 वें दिन राजवीर,आकाश कुमार सतीश कुमार, बेचेंलाल और राजकुमार क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 ,जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की सत्याग्रह ,धरना ,क्रमिक अनशन का तब तक चलता रहेगा जब तक की ठोस प्रमाणिक दूषित पानी के नाले का डायवर्जन का प्रमाण हम लोगों को नहीं मिलेगा तब तक चलता रहेगा और आगे जिन किसान भाइयों की जमीन का उपयोग दूषित पानी को प्रवाहित करने में उझानी नगर पालिका कर रही है उसका किराया भी उझानी नगर पालिका को देना होगा।
आज माननीय उच्च न्यायालय में हमारी PIL, की डेट थी जिसमें कि हमारी सुनवाई का नंबर 23 था परंतु 21 नंबर तक सुनवाई हो पाई अब हमारी PIL as fresh के रूप में एक हफ्ते बाद समय पर लगाई जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने कहा कि संघर्ष समिति आगे आंदोलन संबंधी जो निर्णय लेगी कांग्रेस उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी रहेगी
धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कशयप शैलेंद्र कुमार सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, सुखराम, रिंकू सोलंकी धर्मपाल ,राजाराम, संकेत कुमार राघवेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, संजय लाल ,मानिकचंद, श्याम बाबू मुन्नालाल भूपेंद्र सिंह ,भजनलाल, देवेंद्र सिंह छोटेलाल ,विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, रूपचंद, आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
