11:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

औचक निरीक्षण में 131 चिकित्सक-कर्मचारी अनुपस्थित डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

बदायूँ : 22 सितम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 31 अगस्त को वीडियो कान्फेंसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 03 सितम्बर 2025 को प्रातः 09 बजे जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण विभिन्न मजिस्ट्रेट व अधिकारियों के द्वारा करवाया गया। निरीक्षण में कुल 131 चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित का एक दिन का वेतन व मानदेय काटते हुए सितम्बर 2025 का वेतन आहरित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
डीएम ने बताया कि 03 सितम्बर को कराए गए निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र(सी0एचसी0) जगत में 4, इस्लामनगर में 8, कादरचौक में 4, बिनावर में 2, बिसौली में 02, बिल्सी में 10, आसफपुर में 02, सहसवान में 06, दहगवां में 22, वजीरगंज में 05, ककराला में 04, सैदपुर में 05, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र(पी0एचसी0) म्याऊ में 23 तथा जिला महिला चिकित्सालय में 34 सहित कुल 131 चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.