2:28 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

पत्नी ने लगाया ससुर व जेठ पर पति को पीटने का आरोप,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 20 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासिनी सोनम पत्नी जयवीर ने अपने ससुर,जेठ सहित चार लोगों पर पति को बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोनम का कहना है कि 12 सितंबर को उसकी जेठ धर्मवीर व जेठानी नीलम से कहासुनी हो गई वह अपने मायके चली आई। अगले दिन ससुर राधे श्याम,ननद पूनम ,जेठ धर्मवीर व जेठानी नीलम ने मेरे पति जयवीर की बेरहमी से पिटाई लगाई।

घायल अवस्था में में पति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस