1:52 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सरकारी अस्पताल में चला प्रधानमंत्री के सेवा पखवाड़े का मध्य प्रदेश से संजीव प्रसारण

उझानी बदांयू 17 सितंबर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज से प्रारम्भ होकर दिनांक 2/9/25 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत मध्य प्रदेश से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारो का सजीव प्रसारण (LIVE Telecast) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी परिसर में चला।

सभागार में देखते व सुनते हुये मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल , चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार, हर्षवर्धन राजपूत,किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह,विवेक राष्ट्रवादी,सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं संग सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस