8:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- संजरपुर बालजीत में अज्ञात चोरों ने तीन घरों से नकदी सहित लाखों के ज़ेवर चुराऐ

उझानी बदांयू 17 सितंबर।

उझानी कोतवाली पुलिस सुस्त तो चोर मस्त। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत के तीन घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार के सदस्य सोते रहे चोर घरों से नकदी सहित लाखों के जेवरात ले गये।

जानकारी के अनुसार गांव के सतेन्द्र पुत्र रामचंद्र मोर्य के घर की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने 40 हजार की नकदी सहित दो चांदी की हंसली,बिछुआ दो जोड़ी, पाज़ेब चार जोडी,खंडुआ चार,बेसर सोने की दो,कुंडल तीन जोड़ी,टीका दो, सहित सेहत बनाने को आठ किलो देशी घी भी ले गये। सुबह जागने पर अलमारी खुली देख चोरी की जानकारी हुई।

इसी तरह ब्रजेश के घर से दो सोने की जंजीर सात हजार की नकदी ले गये। वही विपनेश के घर से अज्ञात चोर दो जोड़ी पाज़ेब,दो खंडुआ,एक जोड़ी सोने के कुंडल सहित दो सो रूपये की नकदी ले गये।
तीनों पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है, पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना-स्थल का मौका मुआयना कर चोरी की घटना का जल्द वर्कआउट करने का आश्वासन दिया है।

।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.