9:02 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कछला चौकी इंचार्ज की र्कार्यशैली से भाजपाई ख़फ़ा, विधायक से लगाई तबादले की गुहार

।**************

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगाया पार्टी विरोधी होने का आरोप, मीडिया कर्मियों से भी रहा छत्तीस का आंकड़ा।

उझानी बदांयू 17 सितंबर।

कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की कार्यशैली से भाजपाई नाखुश नजर आ रहे हैं, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने डीएम एसएसपी से भी मौखिक शिकायत कर उन्हें हटाने की कहा, तबादला ना होने पर अब क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य को शिकायती पत्र देकर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज को हटाने की गुहार लगाई है। विधायक को दिया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कछला सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, समस्त बूथ अध्यक्षों ने विधायक हरीश शाक्य को दिऐ शिकायती पत्र में लिखा है कि कपिल कुमार पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम कर रहे हैं,भाजपा के कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती,जब से कपिल कुमार की तैनाती हुई है चोरियों में इजाफा हुआ हे, अवैध शराब व सट्टेबाजी खुलेआम हो रही है। श्रावणमास में घाट से अनगिनत बाइक चोरी हुई। लेकिन किसी को बरामद नहीं कर सकें।
———————-
मीडिया कर्मियों से भी रहता है छत्तीस का आंकड़ा।

कपिल कुमार की कार्यशैली शुरू से विवादों में रही है,सूत्र बताते हैं कि चौकी पर इंचार्ज का रवैया खराव होने से पत्रकार जाना नहीं चाहता। एक पत्रकार से उनका विवाद भी हो चुका है इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने किसी तरह निवटा दिया। वहीं समाचारपत्र के दो मीडिया कर्मियों को एक चोरी के मामले में भी दरोग़ा ने फंसाने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत भी पत्रकारों ने उच्चाधिकारियों को भेजी थी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस