।
उझानी बदांयू 14 सितंबर।
उझानी के आसपास के गांवों में इन दिनों धान की फसल पर छुट्टा मवेशियों का कहर टूट पड़ा है। खेतों में लहलहाती हरियाली को पशु चट कर जा रहे हैं। पानी के अभाव में पहले से ही सिंचाई पर भारी खर्च उठा रहे किसान अब पशुओं से फसलों को बचाने के लिए दिन-रात मशक्कत कर रहे हैं।
क्षेत्र के बुर्रा फरीदपुर,नरऊ, मिहीलाल नगला,अचौरा,रनऊ,अब्दुल्ला गंज, बरामालदेव,गंगोरा, हजरतगंज ,छतुईया,आदि गांवों में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। किसान अभदेश प्रसाद, रिंकू, नरेश पाल, देवेन्द्र सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि खेतों में हो रही बर्बादी से उनकी सारी उम्मीदें टूटती जा रही हैं। किसान राजकुमार, अनमोल,रामवरन, और अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन आवारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने की बात तो करता है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी में मांग की है कि इन आवारा गोवंशो को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित कराने का आदेश दे, जिससे हम लोगों की फसल बर्बाद होने से बच सकें।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
