उझानी बदांयू 13 सितंबर।
नगर के पंडित वंशीधर मैमोरियल अकादमी में कल रविवार 14 सितम्बर अवकाश होने के चलते आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में हिंदी भाषा के इतिहास व महत्व के विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई।
इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साबिया कक्षा आठ, द्वितीय स्थान पर निधि कश्यप सात कक्षा तथा तृतीय स्थान पर सादिमा नाज़ कक्षा आठ रही ।
प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्या रूपा रानी ने अपने संबोधन में कहा हिंदी सिर्फ़ एक भाषा नहीं बल्कि हमारी पहचान हैं। हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी बल्कि यह छात्रों को अपनी भाषा से जोड़ने और उसके महत्व को समझने का एक सुनहरा अवसर भी था। विजयी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
