10:16 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

..आखिर कैसे मिले जनता को डेंजरजोन पर लगने वाले जाम से निजात

आज सुबह 6.30 से एक घंटे लगे जाम में फंसे स्कूली वाहन।

उझानी बदांयू 10 सितंबर।

आखिर कोई तो रास्ता निकाले प्रशासन कि अढौली फाटक पर जाम को बदनाम डेंजरजोन पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। आज सुबह 6.30 पर लगे जाम को खुलने में एक घंटा लग गया स्कूल के वाहन भी जाम में फंस गये। वजह वही धर्मकांटे पर जल्दी तौल कराने को लेकर सडक पर वाहनों की डबल लाइन लगने से जाम लगना है।

बीते दो दिनों से रेलवे स्टेशन पर खाद की अनलोडिंग व मक्का की लोडिंग के चलते वाहनों की लम्बी कतारें लगी है। एक तरफ खाद लदे वाहन धर्मकांटे पर तौल कराने आते हैं, दूसरी तरफ मक्का लदे वाहन लोडिंग के चलते तौल कराने को लाइन लगाते हैं। जल्दी के चक्कर में दोनों ओर से वाहनों की कतारें लगने से जाम लग जाता है, वाहन छोड़िए राहगीरों को पैदल निकलना भी दूभर होता है।

आज सुबह सुबह बेतरतीब खडे वाहनों से जाम लग गया, स्कूली बच्चों को छोड बाइक सवारों को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पडा। कल टीएसआई ने वाहन चालकों को चेतावनी भी दी कि सडक पर एक लाइन लगाऐ मगर किसी पर कोई फर्क नहीं पडा। सडक से गुजरने वालों ने प्रसाशन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, वर्ना यहां दिन तो छोड़िए रात को भी जाम लग जाता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस