3:25 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

शासन का आदेश कृषि कार्य में हो ट्रैक्टर का प्रयोग- यहां सब हवा में, टीएसआई ने किऐ पांच के चालान

उझानी बदांयू 10 सितंबर।

प्रदेश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ते देखना है तो रेलवे स्टेशन के रेक पाइंट पर आकर देखिए। शासन के सख्त आदेश कि ( ट्रैक्टर ट्रॉली का सिर्फ कृषि कार्य में हो उपयोग ) को केसे हवा में उडाया जाता है वाहन चालक खुलेआम 150 से 200 कुंतल तक अनाज व खाद लदे वाहनों को बेरोकटोक संचालित कर रहे हैं।

ऐसा नहीं कि इन ओवरलोड वाहनों से हादसे नहीं होते कई बार ट्रैक्टर ट्रॉली सडक में बने गड्ढों से पलट भी चुके हैं, इन ओवरलोड वाहनों से सड़कों को भी नुकसान होता है। बनने से पहले ही सड़कों में गड्डे बनना शुरू हो जाते हैं।

काफी दिनों के बाद कल शाम जाम खुलवाने को उझानी कादरचौक के डेंजरजोन बने अढौली फाटक पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के सबइंस्पेक्टर आरएल राजपूत ने ओवरलोड मिले पांच वाहनों का चालान काटकर सभी वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया कहा ऐसा नहीं चलेगा। सरकार की मंशानुरूप काम किया जाएगा। ट्रैक्टर को मालवाहन नहीं बनने दिया जाऐगा। अब देखना है कितने वाहन चालक उनके आदेश का पालन करते है,या इसी तरह ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोड माल लादकर काम को बदस्तूर जारी रखते हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस