उझानी बदांयू 4 सितंबर।
लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन की ओर से इंद्रजीत कौर मेमोरियल म्यूज़िक एकेडमी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत् एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोरखनाथ जी की आरती से हुई, जिसमें मोदी जी की दीर्घायु और बल की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बच्चियों ने एक विशेष गीत प्रस्तुत किया।
जय-जय गोरखनाथ जी
75वें जन्मदिन पर मोदी जी को प्रणाम, प्रणाम, प्रणाम!
हसिबा खेलिबा रहिबा रंग,
हम सब मोदी जी के संग।
हसिबा खेलिबा रहिबा गीत,
हम सब मोदी जी के मीत।
गोरखनाथ की कृपा से मोदी का परचम लहराए,
मोदी हैं तो मुमकिन है,
हर बच्चा-बच्चा दोहराए,
गीत के पश्चात बच्चियों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्सव के रंगों से भर उठा। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं और बधाइयों के साथ हुआ।







bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






