1:12 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला -अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब – 5% और 18%

उझानी बदांयू 4 सितंबर।

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक बुधवार को राजधानी दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई। इस अहम बैठक में देश की कर व्यवस्था से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया गया।

मुख्य निर्णय

अब जीएसटी में सिर्फ दो दरें होंगी – 5% और 18%।

12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए।

विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर अलग से 40% का स्लैब लागू रहेगा।

फैसले के बाद रोजमर्रा की कई चीजें पहले से सस्ती होने जा रही हैं।

वित्त मंत्री का बयान –

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सुधार टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाएगा। उपभोक्ताओं को राहत और कारोबारियों को आसानी दोनों मिलेगी।

संभावित असर –

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई पर नियंत्रण, खपत में इज़ाफ़ा और बाज़ार में रौनक बढ़ेगी। साथ ही उद्योग जगत को लंबे समय से मांग रहे सरल टैक्स ढांचे का लाभ मिलेगा।

-साभार – सुधांशु गुप्ता एडवोकेट, प्रबंधक एस्सल पब्लिक स्कूल उझानी।

विज्ञापन एक्सप्रेस