3:35 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर पालिका के पुस्तकालय की छत से टपकता है पानी

उझानी बदांयू 4 सितंबर।

घंटाघर मार्केट स्थित पुस्तकालय की छत से पानी टपकने से मौजूद किताबें बचाना मुश्किल हो रहा है।

द्वितीय मंजिल पर दुकान नम्बर 22 में चल रहा है पालिका का पुस्तकालय, प्रशासन की अनदेखी के कारण दुकान की दीवारें व छत चटक गई है जिसमेंसे बरसात के दिनों में पानी आता है ।

बरसात का पानी आने से पुस्तकालय में आने वाले पाठकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस बारे में जानकारी प्राप्त करने पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास नगर पालिका परिषद उझानी का अतिरिक्त चार्ज कुछ समय पूर्व ही आया है उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है कल उझानी पालिका कार्यालय के ऑफिस में आकर जानकारी करते हैं ।

पुस्तकालय प्रभारी कुँवर सेन ने बताया कि इस पुस्तकालय की मरम्मत हेतु एक प्रार्थना पत्र पूर्व अधिशासी अब्दुल शबूर को दिया जा चुका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस