6:50 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-जागते रहो..सो रही इलाके की पुलिस, मानिकपुर में बंद घर से लाखों की चोरी

।**

उझानी बदांयू 2 सितंबर।

अपना घर व माल रखाना है तो कृपया जागते रहो क्योंकि इलाके की पुलिस सोई हुई है। अज्ञात चोर सिलसिलेवार चोरियों को अंजाम देकर साफ निकल जाते हैं पुलिस है कि नींद टूटती ही नहीं।
पिछले तीन चार माह से नगर में चोरियों की बाढ़ आई हुई है, बाइक तो अनगिनत है, पुलिस हे कि सिर्फ चोरियां दर्ज कर इतिश्री कर लेती है वर्कआउट में फिसड्डी साबित हो रही है।

बीती रात गांव मानकपुर के एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। गांव के माने अली जो दिल्ली में रहकर कबाड़े का काम करते हैं। बताते हैं कि उनके चार बेटों में जाहिद अली,नबाव, गुलजार अली व रहमत अली भी दिल्ली में साथ रहकर कबाड़े का काम करते हैं।

नबाव की पत्नी रोशना गांव में बने मकान में रहती है,कल वह घर का ताला बंद कर पडोस में अपने मायके चली गई, बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड चारों बेटो के कमरों में रखी अलमारी,सेफ, आदि के ताले तोड उसमें रखे लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह रोशना के आने पर जानकारी हुई कि घर में चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। रोशना ने बताया कि दिल्ली खबर कर दी है उनके आने पर पूरी जानकारी होगी कि किसके कमरे से क्या-क्या चोरी हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस