3:21 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- लापरवाही नपा की ,भर-भराकर गिरी शापिंग सेंटर के बरामदे की छत

उझानी बदांयू 1 सितंबर।

नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही से 20 दिन पहले शापिंग सेंटर के बरामदे की छत को मरम्मत ना कराना भारी पड़ गया। कल से हो रही झमाझम बारिश में बरामदे की छत भर-भराकर धाराशाई हो गई।

एक कहावत है गन्ना ना दिया,भेली देनी पड़ी,यह नगरपालिका प्रशासन पर सटीक बैठती है। 9 अगस्त को नगर पालिका के शापिंग कांप्लेक्स के मेन गेट के बरामदे के काफी हिस्से की छत ईंटों,सरिया समैत गिर गई। इतने दिनों बाद भी नगरपालिका ने उसकी मरम्मत कराना सही नहीं समझा।

5 दिन पहले दुकानदारों की पालिकाध्यक्ष से शिकायत के बाद जेई के साथ पहुंचे पालिका कर्मियों ने लोहे के जाल व तख्त लगाकर अंदर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर इतिश्री कर ली।


कल से हुई बारिश में बरामदे की छत पानी जमा होने से धाराशाई हो गई। गनीमत यह रही कि रास्ते व अवरोध होने से कोई हताहत नहीं हुआ। अगर समय रहते मरम्मत करा दी जाती तो यह नुक़सान नहीं होता।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस